.

.

.

.
.

आजमगढ़ : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व० चंद्रजीत यादव की पत्नी का निधन, शोक की लहर


आशा देवी का इलाज के दौरान नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में निधन हुआ

आजमगढ़: पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रजीत यादव की पत्नी आशा देवी की शनिवार की शाम करीब 4 बजे नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही शुभचिंतकों में शोक की लहर फैल गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रजीत यादव की पत्नी आशा देवी की उम्र करीब 90 वर्ष थी। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। उनके निधन से जिले में उनका अंतिम संस्कार रविवार को दिल्ली में होगा। उनके इकलौते पुत्र विजय यादव जो अमेरिका में रहते है। वे अभी दिल्ली पहुंचे हैं। निधन की खबर मिलने पर सपा नेता व पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम करैली के नेतृत्व में दैनिक देवव्रत कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विजय यादव देवव्रत, सूबेदार यादव, राम बुझारत यादव, स्वराज इंडिया के रामनिवास यादव, राम सिंह यादव, देवव्रत श्रीवास्तव, राजेश यादव, नागेंद्र सिंह, राम दरश यादव, आनंद उपाध्याय, संदीप उपाध्याय समेत दर्जन भर लोग शामिल हुए।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment