.

.

.

.
.

आजमगढ़: बदमाशों ने आटा चक्की संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर


अहरौला थाना क्षेत्र के युधिष्ठिर पट्टी गांव में बाइक सवार दो बदमाशों ने मारी गोली

आजमगढ़: अहरौला थाना क्षेत्र के युधिष्ठिर पट्टी गांव में पेट्रोल पंप के पास बुधवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने घर में घुसकर आटा चक्की संचालक ब्रह्मदेव यादव को गोली मार दी। गोली उनके पैर व जांघ में लगी है। स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। आटा चक्की संचालक के बेटे अखिलेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज किया है।
ब्रह्मदेव यादव का युधिष्ठिर पट्टी गांव व कप्तानगंज रोड पर मकान है। युधिष्ठिर पट्टी में वह आटा चक्की चलाते हैं। घटना के कुछ देर पहले उनकी पत्नी, बच्चे रात को कप्तानगंज रोड स्थित मकान पर चले गए तो वह कुछ काम को निपटा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो युवक आटा चक्की पर पहुंचकर अंदर प्रवेश कर गए। युवकों ने पहले उनके साथ विवाद किया। इसके बाद दो फायर कर दिया। गोली उनके पैर व जांघ में जाकर लग गई।
गोली की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग पहुंच गए। अहरौला थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह तत्काल पहुंच कर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। ब्रह्मदेव आजमगढ़ में रहकर टाटा एजेंसी में काम करते हैं। इन दिनों वह छुट्टी पर आए हुए थे। पुलिस बदमाशों के लिए घेराबंदी करते रहे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment