.

.

.

.
.

आजमगढ़: ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार की मौत


दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी बाजार के पास हुई घटना

पुत्र के लिए रिश्ता तय कर शाहगंज से लौट रहे थे

आजमगढ़: दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी बाजार के पास बुधवार रात ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के समय वह अपने पुत्र के लिए रिश्ता देख कर घर लौट रहे थे।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के बरौना गांव निवासी 50 वर्षीय रामाश्रय माली घर पर ही माला फूल बेचकर परिवार चलाता था। बेटे की शादी के लिए लड़की देखने के लिए शाहगंज गए थे। लड़की पसंद आने पर रिश्ता तय हो गया था। बातचीत पूरी होने के बाद शाम सात बजे बाइक से घर के लिए निकले। पल्थी बाजार के पास पहुंचते ही सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन के साथ फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रामाश्रय माली को लेकर सीएचसी पर पहुंची। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment