.

.

.

.
.

आजमगढ़: सपा नेताओं ने केक काट मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन


राष्ट्रीय अध्यक्ष का 49वां जन्मदिन सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया

2024 में भाजपा को हराने का लिया संकल्प

आजमगढ़ : सपा कार्यालय पर गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 49वां जन्मदिन सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया गया। केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने गोष्ठी में सरकार की नीतियों की आलोचना करने के साथ उपचुनाव में कार्यकर्ताओं के परिश्रम की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया। आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से वोटर लिस्ट में सपा समर्थकों का नाम काट दिया गया। 2024 के लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी को भारी वोटों से जिताकर भाजपा सरकार को हटाएंगे। संचालन हरि प्रसाद दुबे ने किया। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, राम दुलार राजभर, विधायक बेचई सरोज, अखिलेश यादव, विजय यादव, कमलाकांत राजभर आदि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment