.

.
.

आजमगढ़: घरों से निकले कदम, रोपे पौधे, लिया संरक्षण का संकल्प



विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों ने पौधारोपण कर संरक्षण का संकल्प दोहराया

आजमगढ़ : 'हर दिन अपने लिए जीते हैं, एक दिन प्रकृति के लिए भी अर्पित कर दो, आओ मिलकर रोपो पौधे, प्रदूषण का हरण कर दो।' कुछ इसी तरह की सोच के साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों ने रविवार की छुट्टी का आनंद छोड़ घर से कदम निकाला और पौधारोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प दोहराया। गोष्ठियों का आयोजन कर पेड़-पौधों से फायदे गिनाते हुए विश्व स्तर पर ग्लोबल वार्मिग की दुश्वारियों के बारे में जानकारी दी गई। चर्च से नरौली तक समाजसेवी जैगम अब्बास की बेटी बतूल जैदी ने अपने सातवें जन्मदिन पर तमसा परिवार और विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर पौधा लगाया। खास बात यह कि महाभियान शामिल तेज बहादुर सिंह और गीता सिंह के शादी की साल गिरह भी थी। भारत भारतीय स्कूल में प्रधानाचार्य चंद्रशेखर के नेतृत्व में बच्चों ने पौधे लगाए।
शक्ति सेवा संस्थान ने कुंवर सिंह उद्यान, ठंडी सड़क, कांशी राम आवास के पीछे पौधारोपण किया। गोष्ठी का आयोजन कर अलका श्रीवास्तव आदि इस दिवस का महत्व बताया।
मारवाड़ी युवा मंच एवं आजमगढ़ मायरा महिला इकाई के संयुक्त तत्वाधान में चंद्रमा ऋषि आश्रम में पौधारोपण किया गया। बच्चों ने पोस्टर एवं स्लोगन से लोगों को जागरूक किया। संदीप सर्राफ और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता जसरासरिया ने बच्चों को पुरस्कृत किया।
माहुल :चिकित्सक अरविद पांडेय ने पांच पौधा लगाने के साथ ही सौ पौध लगाने का संकल्प लिया। लालगंज : ठाकुर विद्या मंदिर ग्लोबल स्कूल कैथी शंकरपुर में प्रधानाचार्या पल्लवी हरमन के नेतृत्व 150 पौधे लगाए गए। बिलरियागंज: वन विभाग की ओर से केशवपुर जंगल में क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रमोद कुमार ने ग्रामीणों के साथ पौधा लगाया। अंबारी : मेजवां वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पौधारोपण के साथ प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी की अगुवाई में कुंवर नदी के किनारे प्लास्टिक कचरे को साफ किया गया। कैफी आजमी स्पो‌र्ट्स एकेडमी में उपजिलाधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता, नायब तहसीलदार सुशील कुमार भारती ने पौधा लगाया। संजरपुर : भाजपा नेता अनुपम पांडेय के नेतृत्व में बड़ी करौली गांव में 150 पौधे लगाए गए। बिद्राबाजार : रानीपुर रजमो के ब्रह्म बाबा मंदिर पर अंबिका सेवा संस्थान की ओर से समाजसेवी प्रद्युम्न कांत मिश्रा, वन दारोगा गुलाब चंद, मुन्ना सिंह, आदि ने पौधे लगाए।
निजामाबाद : महर्षि दत्तात्रेय स्कूल में विद्यालय प्रबंधन तथा प्रशासन की तरफ से पौधारोपण किया गया।बरदह : प्राचीन शिवाला मंदिर एवं दुबे पोखरा पर राजेंद्र सिंह, बृजेश राय, विजय प्रकाश सिंह आदि ने पौधे लगाए। सरायमीर :राम-जानकी मंदिर छित्तूपट्टी परिसर में होमगार्डों ने पौधारोपण किया। शैलेंद्र कुमार सिंह, सुनील उर्फ रामधनी यादव आदि रहे। सेहत के लिए योग संग वृक्ष की भी जरूरत
आजमगढ़ : भारत विकास परिषद की ओर से श्रीकृष्ण गोशाला पहाड़पुर में योगाभ्यास व पौधारोपण किया गया।इसके बाद हुई गोष्ठी में कल्पनाथ सिंह ने कहा कि अच्छी सेहत के लिए योग के साथ वृक्ष की भी जरूरत है, क्योंकि आज पूरा विश्व पर्यावरण के प्रदूषण से प्रभावित हो रहा है। अध्यक्षता बद्री प्रसाद गुप्त व संचालन सीताराम पांडेय ने किया। विरजा शंकर राय, जेआर विश्वकर्मा, राजेंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल आदि रहे। इसके बाद प्रतिभा निकेतन स्कूल में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment