.

.

.

.
.

आजमगढ़: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया का फूंका पुतला


भाजपा पिछड़ा वर्ग नेता डिप्टी सीएम केशव प्रसाद पर सपा सुप्रीमो के बयान से आक्रोशित थे

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर सपा मुखिया व नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। उनके द्वारा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ सदन में दिए गए बयान पर कार्यकर्ता आक्रोशित थे। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री मिथिलेश चौरसिया ने कहा कि वह आजमगढ़ के सांसद रहे, लेकिन जनता से उन्हें कुछ लेना-देना नहीं है। इसीलिए ही जनमानस ने प्रदेश में उनकी पार्टी का पत्ता साफ कर दिया है। महेंद्र मौर्य, मोनू विश्वकर्मा, हरिवंश मिश्रा, हलधर दूबे, विपिन राय, राम निवास सिंह, महेंद्र मौर्य आदि थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment