.

.

.

.
.

आजमगढ़: देश में श्रीलंका जैसे हालात पैदा हो सकते हैं - अबू आसिम


सपा नेता ने केंद्र व राज्‍य सरकार और आरएसएस पर हमला बोला

देश बचाने के लिए नफरत नहीं भाईचारा फैलाने की जरूरत - महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी का रविवार को सठियांव मे स्वागत विधायक अखिलेश यादव ने किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी नेता ने केंद्र के साथ राज्‍य सरकार और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्‍होंने नफरत फैलाने और देश को तोड़ने का आरोप भाजपा पर लगाने के साथ ही लोगों से अपील किया कि देश को बचाना है तो जागना होगा।
महाराष्ट्र के सपा नेता अबू आसिम मऊ जनपद के बन्दी कला गांव मेंं एक वैवा‍हिक समारोह मे शामिल होने कार से जा रहे थे। सठियांव पहुंचने पर दिन में लगभग साढ़े ग्यारह बजे विधायक अखिलेश यादव व समर्थकों ने सपा कार्यालय में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के अध्यक्ष अबु आसिम आजमी ने कहा कि आरएसएस के लोग मुसलमानों को बदनाम कर नफरत फैला रहे है। देश को तबाह व बर्बाद करने का आरोप मुसलमानों पर लगा रहे हैं। इतिहास को तोड़ मरोड़कर पेश कर रहे हैं। देश को तोड़ने के लिए नफरत फैला रहे हैं। देश को बचाने के लिए नफरत नहीं अमन चैन और भाईचारा फैलाने की जरूरत है।
देश टूटेगा तो हिन्दू -मुसलमान सभी लोग बर्बाद होंगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मोदी और अमित शाह अम्बानी अडानी को आगे बढ़ा रहे हैं। देश में हालात ठीक नहीं है। चौपाल लगा कर देशवासियों को जगाने की जरूरत है। कहा कि मैं नहीं बल्कि देश के अर्थशास्त्रियों का कहना है कि देश में श्रीलंका जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। इसलिए देश को बचाना है। आगामी लोकसभा के मध्यावधि चुनाव के बारे में पार्टी के बारे में पूछने पर टाल गए और कहा कि मेरी कुछ कहने की हैसियत नहीं है। इसके बारे हमारे मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी बता सकते हैं। इस अवसर विधायक अखिलेश यादव,जियाउल्लाह अंसारी, बहादुर यादव, अम्बार अदीवी, रमेश गोंड,च न्दन यादव आदि लोग मौजूद रहे। वहीं उन्‍होंने कई अन्‍य पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment