.

.

.

.
.

आज़मगढ़: भाजपा ने धूमधाम से मनाया 42वां स्थापना दिवस



दोनो जिलाध्यक्षों ने फहराया पार्टी का ध्वज,पीएम मोदी के संबोधन को सुना गया

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने के बाद बुधवार को गोरक्ष प्रांत के 286 मंडलों में भाजपा ने पार्टी का 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। भगवा लहराने संग शोभाएं यात्रा निकाली गईं। जिला व मंडल मुख्यालयों एवं एक-एक कार्यकर्ताओं के घर टीवी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुना गया। माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने पार्टी फंड में आनलाइन दान किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी और कोरोना काल में किए गए सेवा कार्य के लिए धन्यवाद दिया।
आजमगढ़ सदर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने पार्टी के जिला कार्यालय एवं लालगंज अध्यक्ष ऋषिकांत राय ने पार्टी के निजामाबाद स्थित कैंप कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। कहाकि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। जिसका उद्देश्य भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाना है। समृद्धशाली और शक्तिशाली भारत बनाना है जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनकल्याण के साथ ही देश और प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, प्रेम नारायण पांडेय, प्रेम प्रकाश राय, जयनाथ सिंह, घनश्याम पटेल, श्याम नारायण सिंह, अखिलेश कुमार मिश्र, सत्येंद्र राय, अरविद जायसवाल, वंदना सिंह, डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, मनोज यादव, जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव व जयप्रकाश जायसवाल, हनुमंत प्रसाद सिंह, योगेंद्र राय, हरीश तिवारी, जिला मंत्री डा. शैलेंद्र नाथ यादव, प्रमोद राय,अजय यादव, संतोष गौड़ दिलीप सिंह बघेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी, महिला मोर्चा कुसुम लता बौद्ध, जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा शैलेश प्रजापति, विवेक निषाद आदि शामिल हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment