.

.

.

.
.

आज़मगढ़: विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए महिलाओं को सम्मानित किया


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अभया महिला सेवा संस्थान ने सम्मान समारोह आयोजित किया

आजमगढ़: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को अभया महिला सेवा संस्थान की तरफ से विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए 70 महिलाओं को सम्मानित किया गया। शहर के हरबंशपुर स्थित पालीवाल मैरेज हाल में आयोजित सम्मान समारोह में महिला थानाध्यक्ष मधु पनिका ने कहाकि आज हर क्षेत्र में महिलाएं चुनौतियां पार कर बुलंदियों को छू रही है। महिला दिवस मनाने का उद्देश्य नारी को समाज की कुरीतियों से बाहर निकलकर उसे विकसित करने का सुअवसर प्रदान करना है।
संस्था की सचिव अनामिका सिंह पालीवाल ने कहाकि हमारे आदि ग्रंथो में कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूजयंते रमंते तत्र देवता। अर्थात् जहां नारियों की पूजा की जाती है, वहां देवता निवास करते है। महिला लोक अदालत की अध्यक्ष संगीता तिवारी, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की परिचालक सरस्वती, बलिया जिले की समाजसेवी बिंदु तिवारी, जिले के एक मात्र एफएम सेंटर अंजान शहीद की संचालिका सीमा भारती आदि को सम्मानित किया। बालिकाओं ने महिला सशक्तिकरण पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष कविता यादव व संचालन महामंत्री बीना गुप्ता ने किया। इस मौके पर कुसुम मिश्रा, सीमा अग्रवाल,, संध्या राय, वैशाली रस्तोगी, बीनू पांडेय आदि मौजूद थीं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment