.

.

.

.
.

आज़मगढ़: मेंहनगर से सपा गठबंधन की पूजा सरोज ने किया नामांकन, बोलीं...



बीएचयू से हैं पोस्ट ग्रेजुएट, सास की राजनीतिक जमीन पर उतरी हैं चुनाव मैदान में

पति हैं बहराइच में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
आजमगढ़ : काफी जद्​दोजहद के बाद आखिरकार जिले के मेंहनगर सुरक्षित विधान सभा सीट से सपा गठबंधन की तरफ से एक दिन पूर्व घोषित की गई प्रत्याशी पूजा सरोज ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि सास की राजनीति धरातल पर वे सपा के सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरी हैं। वाराणसी की निवासिनी पूजा सरोज की ससुराल मेंहनगर विधान सभा क्षेत्र में हैं। पूजा ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से परास्नातक किया है। उनके पति राजीव कुमार बहराइच जिले में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। पूजा सरोज की सास भानमति सरोज करीब 20 वर्षों से मेंहनगर क्षेत्र में राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। एक दिन पूर्व सपा ने पूजा सरोज काे अपना उम्मीदवार घोषित किया था। गुरुवार को पूजा सरोज ने अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन करने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे कार्य करेंगी। भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार बढ़ गए और विकास के कार्य रूक गए थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment