.

आजमगढ़: नकली नोटों के साथ 02 महिलाओं सहित 06 गिरफ्तार



शहर कोतवाली पुलिस ने 03 लाख 15 हजार के नकली नोट व पुलिस की वर्दी बरामद किया

एक साल में 10 लाख के नकली नोट बाजार में चला चुके थे

आजमगढ़: शहर कोतवाली पुलिस ने नगर के करतालपुर बाइपास मार्ग पर बागलखराव पुल के पास से बुधवार की रात तीन लाख 15 हजार रुपये के नकली नोट के साथ दो महिलाओं सहित छह को गिरफ्तार किया। इनके पास दो सौ और पांच सौ के नकली नोट थे। गिरोह का एक शातिर पुलिस की वर्दी में नोट की आपूर्ति करता था। यह लोग एक साल से नकली नोट का कारोबार कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी डीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित कर चेकिंग की जा रही थी। चौकी प्रभारी सिविल लाइन उप निरीक्षक मधूसूदन चौरसिया व स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बुधवार की रात करतालपुर बाइपास पर लखराव पुल के पास से संदेह होने पर इन्हें पकड़ा। तलाशी के दौरान इनके पास से नकली नोट बरामद हुए। पकड़े गए आरोपितों में रामचेत यादव उर्फ साधु पुत्र राजा यादव व प्रेम विश्वकर्मा पुत्र रामकेश विश्वकर्मा निवासीगण सहदेवगंज थाना महराजगंज, आशीष चन्द पुत्र गुलाबचंद निवासी इस्माइल पुर थाना रौनापार, राजेश सिंह पुत्र देवनरायन सिंह निवासी बनहरा थाना रौनापार, मनीता पत्नी अशोक कुमार निवासी गोरखपुर थाना महराजगंज व सुषमा विश्वकर्मा पत्नी रमेश विश्वकर्मा निवासी तेरही थाना कप्तानगंज शामिल थे। इनके पास से तीन लाख 15 हजार नकली नोट बरामद हुई। जिसमें दो सौ व पांच सौ के नोट थे। दोनों महिला शातिरों को इनका साथी आशीष चन्द बाइक से लेकर आया था। अन्य लोग सत्यजीत सिंह के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से आए थे। घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि अभियुक्त एक वर्ष से नकली नोट का कारोबार करते थे और करीब दस लाख रुपये की जाली करेंसी नोट को असली के रूप में चला चुके है। यह लोग प्रिंटर से नोट तैयार करते थे। अलग-अलग बाजार में सप्लाई करते थे। साधु पुलिस की वर्दी पहनकर आगे बैठ जाता था। और पुलिस को झांसा दे देता था। उसके पास से पुलिस की वर्दी भी बरामद हुई। मौके से सत्यजीत सिंह पुत्र देवनरायन सिंह निवासी बनहरा थाना रौनापार व एक अज्ञात अभियुक्त फरार हो गया था। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार के लिए संतुति की गई है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment