.

.

.

.
.

आज़मगढ़: मार्ग दुर्घटना में घायल किसान की मौत,मचा कोहराम


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया बाजार के पास 10 दिन पूर्व हुआ था घायल

आजमगढ़: फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया बाजार के पास मार्ग दुर्घटना में घायल किसान की उपचार के दौरान गुरुवार की रात निजी अस्पताल में मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फूलपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी 55 वर्षीय श्रीराम प्रजापति 55 पुत्र रामबली खेती करता था। 10 दिन पूर्व वह शाम को गांव की बाजार में सब्जी लेने के लिए गया था। सड़क पार करते समय बाइक से धक्का लगने से श्रीराम गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद से उसका जौनपुर एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। गुरुवार की देर रात श्रीराम प्रजापति की मौत हो गई। श्रीराम को दो पुत्र व एक पुत्री है। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment