.

.

.

.
.

आजमगढ़: अखिलेश यादव को हुआ है लाइलाज रोग: केशव प्रसाद मौर्य



सभी जिलों में बिना भेदभाव के विकास किया जा रहा है- उपमुख्यमन्त्री

सपा,बसपा, कांग्रेस ने शोषण व भ्रष्टाचार किया है, जिसका दंड उन्हें मिल रहा है

आजमगढ़: जिले के दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर जमकर निशाना साधा। लगभग चार घंटे विलम्ब से पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास के तहत काम कर रही है। प्रदेश के सभी जिलों में बिना भेदभाव के विकास किया जा रहा है। अखिलेश यादव सपा का स्टिकर लेकर चल रहे हैं, उनको याद आता है, कि हम सत्ता में है, न वो सत्ता में हैं और न ही 40 साल तक सत्ता में आने वाले हैं। बसपा का वोट भाजपा के पास आ रहा है। सपा बसपा, कांग्रेस शोषण करने वाले लोग हैं। इन्होंने जनता को लूटा है और भ्रष्टाचार किया, जिसका दंड इन्हें मिल रहा है। 2022 में इनकी पूर्णत: विदाई का वर्ष है। उपमुख्यमंत्री ने जिले में 454 करोड़ की लागत से बनने वाली 242 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके साथ यह भी कहा कि जो काम अभी बाकी रह गए हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बढ़त मिली। 2017 के विधानसभा चुनाव में जब सपा ने कई दलों के साथ गठबंधन किया तब भी लगातार सपा पीछे जा रही है। 2019 में भी भाजपा को प्रदेश की जनता ने अपना पूरा समर्थन देने का काम किया है। यही कारण है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतने जा रहा है। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि 100 में 60 हमारा है और बाकी में बंटवारा है और बंटवारे में भी हमारा है। भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। अखिलेश यादव के 400 सीटों के सवाल पर कहा कि लगातार सपा की स्थिति खराब हो रही है। सपा 2017 भी दोहराने की स्थिति में नही है। जिस तरह से आजकल बड़ी संख्या में गुंडे-माफिया सपा के साथ चल रहे हैं, उससे सपा की स्थिति और खराब होगी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2017 के पहले व बाद के आजमगढ़ में लगातार परिवर्तन हो रहा है। जो काम अधूरे रह गए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। भाजपा रणनीति के तहत काम कर रही है, जबकि विपक्ष के लोग सिर्फ हवानीति बना रहे हैं। हवा में विपक्ष हवाबाजी कर रहा है। हमारी लगातार बैठकें चल रही हैं, सभाएं हो रही हैं। आजमगढ़ जनपद 2014, 2017, 2019 का बदला आने वाले चुनाव में लेगा। इस बार भाजपा यहां से 7 सीटों पर चुनाव जीतने जा रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment