.

.

.

.
.

आज़मगढ़: भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं- जूही सिंह



सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा सरकार पर बोला हमला


आजमगढ़ : प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिला उत्पीड़न की घटनाएं चरम पर हैं। अपराधी सत्ता के संरक्षण में खुलेआम घूम रहे हैं।
यह बातें समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने नेहरू हाल में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर ही प्रदेश का भला हो सकता है। महंगाई से आम आदमी का जीवन दूभर हो गया है। नौकरी के नाम पर होने वाली परीक्षा के पहले ही सत्ता के इशारे पर पेपर लीक कराया जा रहा है, ताकि नौकरी न देनी पड़े। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति जर्जर है।
उन्होंने कहा कि आज विकास कार्य ठप है। प्रदेश में एक भी सड़क, विद्युत सब स्टेशन, अस्पताल का निर्माण भाजपा सरकार में नहीं हुआ। पिछली अखिलेश यादव की सरकार में जो कार्य हुए उन्हीं का फीता काटा जा रहा है।
स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि देश और समाज के निर्माण में मातृशक्ति का बड़ा योगदान है।
जनसंवाद कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, विधायक डा. संग्राम यादव, पूर्व विधायक श्यामबहादुर यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. अभिषेक राय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव, पूर्व मंत्री विद्या चौधरी, नपं चेयरमैन प्रेमा यादव आदि थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment