.

.

.

.
.

आज़मगढ़: दोषी अधिकारी की गिरफ्तारी को लेकर विकास भवन पर प्रदर्शन


कन्नौज में प्रधान सहायक की आत्महत्या का मामला, ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

आजमगढ़: परियोजना निदेशक कन्नौज की यातनाओं से क्षुब्ध अशोक कुमार प्रधान सहायक ने आत्म हत्या कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। दोषी की गिरफ्तारी तथा उसके विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन संगठन के कर्मचारियों ने संगठन के अध्यक्ष बृजकिशोर सिंह के नेतृत्व में विकास भवन पर प्रदर्शन किया। श्री सिंह ने बताया कि अशोक कुमार प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत थे। उनका वेतन विगत तीन माह का खण्ड विकास अधिकारी, कन्नौज सुशील कुमार सिंह द्वारा रोक दिया गया था और कार्यालय में बुलाकर प्रताड़ित किया गया। अवकाश मांगने पर उसे अवकाश नहीं दिया गया। इसे लेकर अशोक कुमार मानसिक रूप से परेशान था। तीन दिसम्बर को उन्होंने अपने आवास पर आत्म हत्या कर लिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कन्नौज जो खण्ड विकास अधिकारी कन्नौज का पदभार लिये थे उन्हें जिम्मेदार मां तत्काल गिरफ्तार कर विभागीय कार्यवाही की जाय। धरने को संगठन के मंत्री रामदुलारे, रामजन्म प्रसाद रावत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर शिव मोहन सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिंह, रिजवान अहमद, पंकज वर्मा, नलिनिश कुमार यादव, अतुल कुमार श्रीवास्तव, रविन्द्र नाथ चौबे, आत्मा तिवारी, संजय सिंह, राजेश कुमार वर्मा, अशोक राय, मोती राम आदि उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment