.

.

.

.
.

आज़मगढ़: सपा का 400 सीटें जीतने का दावा सिर्फ खयाली पुलाव है- सूर्य प्रताप शाही


निजामाबाद में डा० पियूष यादव के नेतृत्व में जन विश्वास यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

आज आम जनता का विश्वास भाजपा के साथ खड़ा है- कैबिनेट मंत्री

आजमगढ: समाजवादी पार्टी के गढ़ आजमगढ़ में पिछले भाजपा की जनविश्वास रथ यात्रा प्रत्येक विधान सभाओं में भ्रमण कर रही है। जन विश्वास यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्र के लोग जमकर स्वागत कर रहे हैं। निजामाबाद विधान सभा क्षेत्र में बुधवार की शाम को जब जन विश्वास यात्रा पहुंची तो भारी संख्या में लोगों व कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। स्वागत से उत्साहित कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि समाजवादी पार्टी वर्ष 2022 के चुनाव में चार सौ सीटों का दावा कर रही है वह सिर्फ ख्याली पुलावा है। उन्होंने कहाकि समाजवादी पार्टी परिवार को ही समृद्व करने में लगी रही। समाजवादी पार्टी की सरकार राशन माफियाओं और घोटालेबाजों के साथ ही अपराधियों व माफियाओं को ही संरक्षण दे रही थी। बुधवार को लालगंज विधानसभा से जन विश्वास यात्रा शुरू हुई, जो फूलपुर, दीदारगंज होते हुए निजामाबाद विधान सभा में पहुंची। जहां पार्टी के नेता व चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डा. पीयूष सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान जन विश्वास यात्रा का नेतृत्व कर रहे कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केन्द्र और प्रदेश सरकार की विकास परक योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि मोदी की नेतृत्व में देश और योगी के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो रहा है। आज लोगों को भरपूर राशन मिल रहा है। जबकि पूर्व की सरकार में 97 हजार करोड़ रूपये का घोटाला हुआ था और सरकार राशन माफियाओं व घोटालेबाजों को संरक्षण दे रही थी।
उन्होंंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में आस्था का सम्मान हुआ है। अयोध्या में जहां भव्य राममंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है, वही वाराणसी में बाबा विश्वनाथ कारिडोर बना। यह प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के प्रयास से सम्भव हो सका है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में राष्ट्रवाद की लहर चल रही है। जनविश्वास यात्रा पर विपक्ष द्वारा चुटकी लिये जाने पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि बाटला हाउस कांड में आजमगढ़ के इसी क्षेत्र में आकर विपक्ष मातमपुर्सी करता था। बम ब्लास्ट में दर्जनो लोग मारे गये, लेकिन घटना के आरोपियों को ये पार्टीयां संरक्षण देती रही। इसलिए इन दलों को भाजपा अच्छी नहीं लगती और जब भी चुनाव होता है तो ये पार्टियां भाजपा को हराने के लिए एकजुट हो जाती हैंं। लेकिन आज आम जनता व उसका विश्वास भाजपा के साथ खड़ा है और इस जनविश्वास यात्रा के साथ उनका विश्वास और बढ़ रहा है और दोबारा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment