.

.

.

.
.

आज़मगढ़: सुखदेव राजभर के त्रयोदशाह में टूटी दलीय सीमाएं


प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश यादव समेत कई दलों के नेता पहुंचे 

सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश व पूर्व विधायक आदिल शेख ने भी दी श्रद्धांजलि 

आजमगढ़ : बरदह क्षेत्र के बड़गहन स्थित छांगुर ग्रामीण बालिका इंटर कालेज परिसर में सोमवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं दीदारगंज क्षेत्र के विधायक रहे सुखदेव राजभर के त्रयोदशाह संस्कार में दलीय सीमाएं टूटती नजर आईं। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश यादव के अलावा सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश यादव, पूर्व मंत्री बलराम यादव, बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, सुभासपा मुखिया ओमप्रकाश राजभर, सपा के पूर्व विधायक आदिल शेख,पूर्व मंत्री कृष्णमुरारी विश्कर्मा, बसपा नेता भूपेंद्र सिंह मुन्ना, पूर्व मंत्री जगदीश राय, पूर्व सांसद रमाकांत यादव, दरोगा सरोज, विधायक संग्राम यादव, पूर्व विधायक बेचई सरोज, श्यामबहादुर यादव, बसपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र गौतम, अशोक राजभर, पूर्व मंत्री दुर्गा यादव, कमला यादव, अनिल राय, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, भाजपा नेता विनोद राय, डा. पंचम राजभर, घोसी विधायक विजय राजभर, पूर्व विधायक बिरजू राम, वसीम अहमद, अभिषेक मिश्रा, तहसीलदार मार्टीनगंज हेमंत कुमार बिद आदि शामिल थे। सभी ने सुखदेव के पुत्र कमलाकांत राजभर से मिलकर हर जरूरत पर साथ देने का वादा किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment