.

.

.

.
.

आज़मगढ़: विश्वविद्यालय के बहाने राजभर मतदाताओं को साध गए अमित शाह


सुभासपा से सपा के गठबंधन के बाद अखिलेश यादव के गढ़ मे उठाया रणनीतिक कदम

आजमगढ़: सुभासपा से सपा के गठबंधन के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव के गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य विश्वविद्यालय शिलान्यास के बहाने राजभर समाज को भी साध गए। सुहेलदेव भारतीय समाज पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सुहेलदेव के नाम पर ही पूर्वांचल में राजभर समाज को अपना वोट बैंक मानते हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। 2017 के चुनाव में उनके साथ रहने से राजभर समाज पूरी तरह से भाजपाई हो गया था। योगी सरकार में ओमप्रकाश राजभर को मंत्री भी बनाया गया था, लेकिन सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाद में भाजपा का साथ छोड़ दिया। इस बार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से गठबंधन किया है। सपा-सुभासपा गठबंधन ने पूर्वांचल के मऊ जिले में पिछले माह 24 अक्टूबर को रैली कर अपनी ताकत का भाजपा को एहसास कराया था। रैली में ओमप्रकाश राजभर ने राजभर समाज के लिए नारा दिया था कि अब यूपी में खदेड़ा होबे। राजभर समाज का गांवों से भाजपा नेताओं को खदेड़ने का भी ऐलान किया था। केंद्रीय गृह मंत्री ने सपा के गढ़ में विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के बाद अपने संबोधन में खदेड़ा शब्द का इस्तेमाल किया। राजभर समाज को भाजपा से जुड़े रहने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा यूपी में महाराजा सुहेल देव ने आतताइयों को खदेड़ने का काम किया था। ऐसे में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को सुझाव दिया कि राजा सुहेलदेव के नाम पर ही इस विश्वविद्यालय को खोला जाए। जिस पर सीएम योगी ने भी तत्काल सहमति दे दी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment