.

.

.

.
.

आज़मगढ़: अपने-अपने पोलिंग बूथ पर अधिक से अधिक महिलाओं को वोटर बनायें- सुनीता सिंह



सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव व मंडल प्रभारी ने कहा प्रदेश सरकार की महिला विरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेंगे

आजमगढ़: समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव व मण्डल प्रभारी श्रीमती सुनीता सिंह ने महिलाओं का आह्वान किया कि अपने-अपने पोलिंग बूथ पर अधिक से अधिक महिला मतदाताओं को वोटर बनायें। उन्होंने कहा कि जनपद के दसों विधानसभाओं में महिला सभा की तरफ से प्रदेश सरकार की महिला विरोधी और जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया जायेगा। श्रीमती सिंह ने समाजवादी पार्टी के कलेक्ट्री कचहरी स्थित कार्यालय पर समाजवादी महिला सभा आजमगढ़ के संगठन की समीक्षा के दौरान उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरकार जनविरोध को भॉप चुकी है और काले कृषि कानून को रद्द करने का सरकार का फैसला इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जनता पूरी तरह से उ0प्र0 में भाजपा सरकार को हटाने का मन बना चुकी है और 2022 में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनना तय है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। मॅहगाई एवं बेरोजगारी से नौजवान, किसान, व्यापारी, अल्पसंख्यक हर वर्ग त्रस्त है। उन्होंने कहा कि धार्मिक उन्माद फैलाकर समाज में नफरत की राजनीति अब नहीं चलने वाली है। जनता विकास और जनहित के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि समाजवादी महिला सभा की भूमिका महत्वपूर्ण है। गॉव-गॉव महिलाओं के बीच जाकर प्रदेश में योगी सरकार में हो रहे महिला उत्पीड़न, अत्याचार के बारे में बताना होगा तथा मॅहगाई, अत्याचार से मुक्ति के लिए सत्ता परिवर्तन का आह्वान करना होगा। पूर्व मंत्री श्रीमती विद्या चौधरी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार पिछड़ा व दलित विरोधी है। पूरे प्रदेश में पिछड़ी व दलित महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। अपराधियों को भाजपा सरकार के मंत्रियों का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर उनकी हत्या करने वाले अपराधियों को बचाने का केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है जो सफल नहीं होगा। उन्होंने आह्वान किया कि 2022 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। बैठक का संचालन हरिप्रसाद दूबे ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रेमा यादव, सना परवीन, सिंगारी गौतम, किरन श्रीवास्तव, गुड्डी देवी, सपना निषाद, मनिषा गौंड़, सुनीता उपाध्याय, बबिता चौहान, द्रौपदी पाण्डेय, छाया यादव, वसीम आदि उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment