.

.

.

.
.

आज़मगढ़: सपा कार्यालय पर धूम - धाम से मनाया गया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन


सपा नेताओं ने फिर से अखिलेश यादव की सरकार बनाने का लिया संकल्प

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व रक्षामंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी कार्यालय पर धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण और केक काटकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेता जी को जन्मदिन की बधाई दी एवं दिर्घायु होने की कामना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव एवं संचालन हरिप्रसाद दूबे ने किया। लोकगायकों ने नेता जी के मुख्यमंत्रित्वकाल में किसानों, व्यापारियों, छात्रों, नौजवानों और प्रदेश में किये गये उनके जनकल्याणकारी कार्यां का बखान करते हुए अपनी गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने नेता जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि नेता जी की अगुवाई में उ0प्र0 में पिछड़ों, दलितों, शोषितों और वंचितों ने सत्तापरिवर्तन और सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई छेड़ी। उन्होंने कहा कि आज भी देश व प्रदेश में फिर पॅूजीवादी और तानाशाही शक्तियां हावी हैं। जिसके लिए डा0रामनोहर लोहिया के समाजवादी रास्ते पर चलकर 2022 में उ0प्र0 में अखिलेश यादव की नेतृत्व में सरकार बनाना होगा। उन्होंने कहा कि आज मॅहगाई, बेरोजगारी, किसानों का उत्पीड़न, महिलाओं की असुरक्षा, व्यापारियों का दोहन चरम पर है। भाजपा सरकार पूॅजीपतियों के हाथों देश को गिरवी रखने पर आमादा है। ऐसे में नेताजी को जन्मदिन की सच्ची बधाई तभी होगी जब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका जायेगा। नेता जी के जन्मदिन के अवसर पर सपा कार्यालय पर पं0गोविन्द शास्त्री कथा वाचक, कवि साहित्यकार प्रभुनारायन पाण्डेय ’प्रेमी’, पूर्व सैनिक कैप्टन नन्दलाल यादव, गामा पहलवान एवं लोकगीत गायक रामाश्रय यादव को शाल एवं माला पहनाकर सपा जिलाध्यक्ष ने सम्मानित किया। जन्मदिन समारोह के अवसर पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से विधायक आमलबदी, कल्पनाथ पासवान, पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव, दरोगा सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर, विद्या चौधरी, पूर्व विधायक बेचई सरोज, रामजग राम, अभयनरायन पटेल, जयराम सिंह पटेल, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव सुनीता सिंह, कमलेश आर्य, प्रदीप कुमार यादव गुड्डू, राजेश गिरी, विवेक सिंह, विनीत राय, निशान्त राय, उमेश यादव, जोरार खान, परवेज अहमद, ओमप्रकाश राय, मुक्तिनाथ राय, कुनाल मौर्य, संतलाल विश्वकर्मा, देवनाथ साहू, बबिता चौहान, सिंगारी गौतम, द्रौपदी पाण्डेय, गुड्डी देवी, किरन श्रीवास्तव, शशिकला सिंह आदि थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment