.

.

.

.
.

आज़मगढ़: भाजपा सरकार चंद महीनों की मेहमान है- इंद्रजीत सरोज 


सपा राष्ट्रीय महासचिव का पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली ने कार्यकर्ताओं संग स्वागत किया

आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज का मऊ जाने के दौरान मुबारकपुर क्षेत्र के सठियांव गांव में पूर्व मंत्री व सपा नेता चंद्रदेव राम यादव करैली ने कार्यकर्ताओं संग स्वागत किया। इंद्रजीत सरोज ने पत्रकारों से कहाकि सरकार कानून व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के मामले में पूरी तरह विफल है। जनता को बहकावे में लाकर वोट लेकर सत्ता में आई है। भाजपा सरकार केवल चंद महीनों की ही मेहमान रह गई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति पर मुकदमा कर फंसाया जा रहा है। अपराधी खुलेआम बाहर घूम रहे हैं। आम जनमानस कहीं भी सुरक्षित नहीं है। इसलिए जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इसमें पूर्व विधायक राजेंद्र राम, उमेश पांडेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप यादव, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कमलाकांत यादव, संजय राय, सुनील मौर्या, कमला यादव, ग्राम प्रधान त्रिपुरारी राम, धर्मेंद्र राजभर, कमलेश राजभर, राम अवध यादव आदि रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment