.

.

.

.
.

आजमगढ़: प्रसपा ने मनाया संरक्षक मुलायम सिंह का जन्मदिन


वंचितों के हक की लड़ाई के लिए समर्पित रहा है नेता जी का जीवन-रामदर्शन

किसानों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं नेताजी-हर्षवर्धन

आजमगढ़: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के रेलवे स्टेशन स्थित पार्टी कार्यालय पर सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षा मंत्री व प्रसपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन एकता दिवस के रूप में मनाया गया। जन्मदिन कार्यक्रम का शुभारम्भ लालचन्द यादव बाबूजी और पदाधिकारियों ने केक काटकर किया। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वस्थ, दीर्घायु होने की ईश्वर से प्रार्थना किया। प्रदेश महासचिव व मंडल प्रभारी रामदर्शन यादव ने कहाकि नेता जी गरीबों, किसानों, मजदूरों, छात्रों, नौजवानों को हक दिलाने के लिए पूरे विपक्ष को एक सूत्र में बांधकर सत्ता परिवर्तन कराने के लिए सदैव याद किये जायेंगे। उनका पूरा जीवन वंचितों को हक की लड़ाई के लिए समर्पित है। बड़े-छोटे कार्यकर्ताओं को समान रूप से स्नेह देने वाले नेताजी आज पूरे देश में नेताजी के नाम से जाने जाते है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहाकि नेताजी किसानों के मसीहा के रूप में जाने जाते है। उनका पूरा जीवन संघर्ष व विकास पर्याय है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव ने प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव द्वारा निकाले गए सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा कार्यक्रम की सफलता पर सभी को बधाई देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर शुभकामना दी। संचालन प्रमुख महासचिव आनन्द कुमार उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर जयप्रकाश यादव, सुरेन्द्र चौहान, लल्लन तिवारी, शाने आलम, कैलाश यादव, सीताराम यादव, ओमप्रकाश, महिला जिलाध्यक्ष निशां यादव, अनिल यादव, जवाहिर यादव, डा. सतीश चन्द्र श्रीवास्तव, अंशदार यादव, सुबाष जैसवारा, सीताराम यादव, बंशराज उर्फ बंसू यादव बीडीसी, बाबू लाल यादव आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment