.

.

.

.
.

आज़मगढ़: सुखदेव राजभर की शवयात्रा में टूटी दलीय सीमाएं


जौनपुर के रामघाट पर किया गया अंतिम संस्कार

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गिरीश यादव भी पहुंचे

आजमगढ़ : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं दीदारगंज क्षेत्र के विधायक सुखदेव राजभर की शवयात्रा में दलीय सीमाएं टूटती नजर आईं। दीदारगंज क्षेत्र के बड़गहन गांव स्थित पैतृक आवास से शव यात्रा निकली तो उसमें राज्यमंत्री गिरीश यादव, सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, भाजपा एमएलसी यशवंत सिंह, पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर, बेचई सरोज, बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर, सपा के अनुराग रंजन, बसपा विधायक आजाद अरिमर्दन, भूपेंद्र सिंह मुन्ना, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी आदि विभिन्न दलों के नेता शामिल हुए। शव को घर से छांगुर बालिका इंटर कालेज परिसर ले जाया गया, जहां लोगों ने अंतिम दर्शन किया। उसके बाद शवयात्रा जौनपुर के लिए रवाना हो गई, जहां गोमती नदी के रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र कमलाकांत राजभर ने दी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment