भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का लालगंज में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार की रात आठ बजे लालगंज नगर के शगुन मैरेज हाल पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का निर्माण करते रहें। कहा कि 2022 के मिशन में हम सभी कार्यकर्ताओं को जुट जाना है। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, सीता चौहान, दीपक राय, जिला मीडिया प्रभारी पंकज राय, रजनीश जायसवाल, अरविद कनौजिया, गौरव कुमार रघुवंशी, सर्वेश राय, संचिता चौहान,रामनयन सिंह, शिवम चतुर्वेदी, सत्यम राय,ओमप्रकाश सिंह, नन्दन जायसवाल, विकास जायसवाल आदि उपस्थित रहे।अध्यक्षता अमित सिंह व संचालन बूथ अध्यक्ष बृजेश सिंह ने किया।
Blogger Comment
Facebook Comment