.

.

.

.
.

आज़मगढ़: वाल्मीकि जयंती पर जगह-जगह रामायण पाठ का हुआ आयोजन



जिले भर में विभिन्न स्थानों पर हुए धार्मिक आयोजन

आजमगढ़ : महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह रामायण पाठ का आयोजन किया गया, तो जहानागंज के ब्रह्म बाबा स्थान पर छात्र-छात्राओं ने भजन-कीर्तन किया। बिलरियागंज ब्लाक परिसर में रामायण पाठ का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सदस्य रामपाल सिंह ने कहा कि उनके जीवन से बहुत कुछ सीखने की प्रेरणा मिलती है।बीडीओ प्रियंका सिंह, एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र पांडेय आदि उपस्थित थे। मेंहनगर में लखरांव पोखरा स्थित राम-जानकी मंदिर पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन नगर पंचायत चेयरमैन अशोक चौहान ने किया। मुख्य यजमान मंदिर के पुजारी रामाश्रय दास जी रहे। जहानागंज में श्रीराम राष्ट्रीय इंटर कालेज में वाल्मीकि जी के चित्र पर फूल चढ़ाकर नमन किया गया। ब्रह्म बाबा स्थान पर छात्र-छात्राओं ने भजन-कीर्तन किया। बूढ़नपुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कोयलसा ब्लाक स्थित दुर्गा जी मंदिर पर रामायण पाठ का आयोजन किया गया। बीडीओ अखिलेश कुमार मिश्र, कथा वाचक जितेंद्र पांडेय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, जगदंबा दुबे आदि ने पूजा-अर्चना की। फूलपुर में ग्राम पंचायत पल्थी के शिव मंदिर पर एडीओ बाबू राम यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश यादव, प्रधान विनोद सोनकर की उपस्थित में रामायण पाठ का आयोजन किया गया।राजपत, श्रीराम यादव, राधेश्याम, जयशंकर, राजदेव, सुमिरन, बलदेव प्रसाद, सुखदेव, मनोज कुमार, दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment