.

.

.

.
.

आज़मगढ़: लखीमपुर खीरी मामले को लेकर जिले में भी माहौल रहा गर्म




अपने शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी से आक्रोशित सपा व कांग्रेस  ने कलेक्ट्रेट पर किया जोरदार प्रदर्शन 

संयुक्त किसान मोर्चा ने भी प्रदर्शन कर मांगा मृतकों के लिए मुआवजा 

आजमगढ़ : लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेेकर सोमवार को विभिन्न संगठनों के लोग आंदोलित हो उठे। जगह-जगह से जुलूस निकाला गया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना व रास्ता जाम किया गया। इस दौरान जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए गए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर डीएम कार्यालय के सामने रास्ता जाम किया। देर शाम सौ कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। कांग्रेसी प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की रिहाई की भी मांग कर रहे थे। प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुन्नू यादव, साबिहा अंसारी, मुन्नू मौर्य, विशाल दुबे, जावेद मंदे, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निर्मला भारती, शीला भारती आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में सपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध और गृह राज्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांंग को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना दिया। पीड़ित किसानों को दो-दो करोड़ मदद और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव,विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, आलमबदी आजमी, डा. संग्राम यादव, नफीस अहमद, जिपं अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक आदिल शेख,पूर्व सांसद रमाकांत यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, डा. अभिषेक राय आदि उपस्थित थे। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रतिरोध मार्च निकालकर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को पांच सूत्रीय ज्ञापन भेजा। मार्च में दुखहरन राम, रवींद्र नाथ राय, राजीव यादव आदि मौजूद थे। इसी क्रम में संयुक्त किसान मोर्चा ने कमला राय व इम्तेयाज बेग के नेतृत्व में जुलूस निकालकर ज्ञापन सौंपा ।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment