.

.

.

.
.

आज़मगढ़: भाजपा सरकार में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की बाढ़ आ गई-लीलावती कुशवाहा 


सपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद ने महिला संगोष्ठी में भाजपा पर बोला हमला

आजमगढ़: प्रदेश में जबसे भाजपा सरकार आयी है, महिला उत्पीड़न, हत्या, बलात्कार, अपहरण की घटनाओं की बाढ़ आ गयी है। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है और उनके मान-सम्मान पर हमला हो रहा है। उक्त विचार समाजवादी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित महिला संगोष्ठी के अवसर पर व्यक्त किया। श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि आज महंगाई की मार से महिलाओं की रसोई सूनी है और जीवन दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधों की बाढ़ है और अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं। कोरोना काल में प्रदेश की जनता दवा और ऑक्सीजन के अभाव में मरती रही और प्रदेश सरकार लोगों को गुमराह करने में लगी रही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उ0प्र0 में अखिलेश यादव की सरकार बना कर ही सारी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि गॉव-गॉव समाजवादी सरकार बनाने के लिए लग जाय। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीलावती कुशवाहा का स्वागत करते हुए कहा कि समाज की आधी आबादी आज असुरक्षित महसूस कर रही है। खास कर पिछड़ी व दलित महिलाओं को मान-सम्मान खतरे में है। भाजपा सरकार पिछड़े व दलितों का आरक्षण समाप्त करने का षड़यंत्र कर रही है। उन्होनें 2022 में प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का आह्वान किया। समाजवादी महिला सभा आजमगढ़ की प्रभारी एवं प्रदेश सचिव श्रीमती शीला विश्वकर्मा व अल्का कुशवाहा ने कहा कि धर्म व जाति के नाम पर प्रदेश में भाजपा ने इंसान-इंसान के बीच नफरत की खाई बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मॅहगाई की मार से आज समाज का हर तबका किसान, नौजवान, व्यापारी, छात्र, अल्पसंख्यक पीड़ित है। भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष महिला सभा श्रीमती बबिता चौहान ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में महिलाओं के हितों में जितना काम अखिलेश यादव जी ने किया था आज सभी लोग उसको याद कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, र्बेटयों को लैपटाप, साइकिल, इण्टर तक की शिक्षा की मुफ्त जैसे ऐतिहासिक कार्य अखिलेश यादव जी की सरकार में हुए। श्रीमती चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का शोषण व उत्पीड़न चरम पर है। उद्योगों व नौकरियों का खात्मा हो रहा है। बेरोजगार भटक रहे हैं। भाजपा सरकार पॅूजीपतियों को मालामाल करने में जुटी है। श्रीमती चौहान ने महिलाओं का आह्वान किया कि घर-घर जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियो को बतायें और प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने में लग जाय। प्रदेश अध्यक्ष का माल्यर्पण कर जिला सचिव श्री गिरीश मौर्य ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सिंगारी गौतम ने किया। कार्यक्रम में द्रौपदी पाण्डेय, किरन श्रीवास्तव, सना परवीन, प्रेमा यादव, गुड्डन चौहान, मनभावती, शशिकला सरोज, पॉती सरोज, ज्ञान्ती चौहान, अनीता चौहान, रिना चौहान, सपना निषाद, चॉदनी, पुष्पा चौहान, अतवारी चौहान, उषा चौहान सहित सैकड़ों महिला उपस्थित थीं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment