.

.

.

.
.

आज़मगढ़: स्थाई समाधान की जगह बाढ़ सुरक्षा के धन की होती है बंदरबांट- प्रवीण सिंह



कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया

कहा, 32 वर्षों में गैर कांग्रेसी सरकारों ने बंधो के मरम्मत के नाम पर सिर्फ लूटपाट की है

आजमगढ़: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने सगड़ी विधानसभा के गांगेपुर मठिया में बाढ़ से कटान वाले स्थानों पर पहुंचकर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया और मौके की स्थिति को देखा और बाढ़ पीड़ितों से समस्याओं को जानकारी ली। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ के लिए कोई स्थायी समाधान नहीं ढूंढा जाता बाढ़ से सुरक्षा के लिए जो पैसा आता है उसमें विभाग के लोगों द्वारा बंदरबांट कर ली जाती है। क्योंकि बाढ़ के समय खर्च किए गए धन का कोई आडिट नहीं हो पाता है। तीन स्फर (ठोकर) का निर्माण होना था जिसके लिए 18 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गयी थी जिसमें से 50 लाख रुपया अवमुक्त भी किया जा चुका है विभाग की लापरवाही के कारण समय रहते ठोकर का निर्माण नहीं हुआ जिसके फलस्वरूप रिंग बंधे तक पानी आ गया और कटान होने लगी। विभाग ने समय रहते ठोकर का निर्माण इसलिए नहीं कराया कि बाढ़ आयेगी और बाढ़ में मरम्मत के नाम पर आये धन की बंदरवाट की जायेगी। कांग्रेसी सरकारों ने बंधो के निर्माण जैसे बड़े-बड़े कार्य किये लेकिन 32वर्षों में गैर कांग्रेसी सरकारों ने बंधो के मरम्मत के नाम पर सिर्फ लूटपाट की इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला। कांग्रेस पार्टी मांग करती है इसकी सारी छतिपूर्ति जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों के वेतन से की जाय और उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किये जाय 2022 में कांग्रेस की सरकार बनती है तो इस समस्या का स्थायी समाधान करायेंगे और वर्तमान में कांग्रेस इस मामले को लेकर सड़कों पर संघर्ष करेगी। और यह मांग उचित फोरम पर उठायेगी। इस मौके पर राम गणेश प्रजापति, अजीत राय, अरविंद जैसवार, डा०अंबेश गौतम, शाहिद खान, अमर बहादुर यादव, विशाल दुबे, शुभम सिंह, शुभम शुक्ला, पीयूष सिंह, अमित कुमार राणा, कपिल देव दुबे, रामसमुझ पटेल, रामजीत यादव आदि लोग उपस्थित रहे

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment