.

.

.

.
.

आज़मगढ़: नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का पार्टी नेताओं ने किया जोरदार स्वागत


भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह नए युवा जिलाध्यक्ष को फूल माला पहना स्वागत किया

निखिल राय को जिम्मेदारी मिलने से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है- किशन सिंह

आजमगढ़: भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निखिल राय का शनिवार को नेहरू हाल में आयोजित स्वागत समारोह में पार्टी पदाधिकारियो ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके पूर्व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का तेरही डिग्री कालेज से जुलूस निकला। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कप्तानगंज, मंदूरी, कंधरापुर, भंवरनाथ, पहाड़पुर, तकिया, पुरानी कोतवाली पर अपने जिलाध्यक्ष का जोर स्वागत किया। स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहाकि पार्टी सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है। जाति, धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों का आज सफाया हो गया। निखिल राय के भाजयुमो का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर युवाओं में काफी उत्साह है। आने वाले दिनों में इन्ही नौजवानों के बल पर जनपद की सभी विधानसभाओं पर कमल खिलेगा। भाजयुमो नेता किशन सिंह ने कहाकि निखिल राय के युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जनता के बीच में पहुंचाने का काम करें और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हर सीट जीत दिलायेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निखिल राय ने कहाकि पार्टी ने युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाकर जो जिम्मेदारी हमें सौंपी है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। मोर्चा के हर कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जायेगा। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को और मजबूत करने काम करूंगा। जिलाध्यक्ष ने आगे कहाकि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायेंगे। प्रो. प्रभुनाथ सिंह मयंक ने कहाकि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए उनसे जनता हित में कार्य करने की अपेक्षा जतायी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, अखिलेश मिश्र गुड्डू, माला द्विवेदी, प्रेमनारायण पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह, श्रीकृष्ण पाल, अरविन्द जायसवाल, ब्रजेश यादव, अवनीश, श्यामविक्रम, वरूण राय, किशन, सूर्यप्रकाश सिंह, राहुल सिंह कौशिक, अभिषेक राय, आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment