.

.

.

.
.

भोजपुरी गायक समर सिंह को सपा अध्यक्ष अखिलेश ने दी पार्टी की सदस्यता


अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के निवासी हैं पुरबिया यूथ आइकॉन समर सिंह
 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मिशन 2022 को लेकर इस बार बड़ी तैयारी में लगी समाजवादी पार्टी दायरा बढ़ाने के भी अभियान में लगी है। समाजवादी पार्टी दूसरे दल के नेताओं को शामिल करने के साथ ही विभिन्न क्षेत्र के प्रख्यात लोगों को भी अपने से जोड़ रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसी क्रम में मंगलवार को प्रख्यात भोजपुरी गायक तथा गीतकार समर सिंह को पार्टी में शामिल किया। अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के निवासी समर सिंह को पुरबिया यूथ का आइकॉन भी माना जाता है। समर सिंह को पार्टी में शामिल कर अखिलेश यादव ने मिशन 2022 के लिए आज बड़ा दांव खेला है। भोजपुरी गायक समर सिंह को पूर्वांचल में काफी शोहरत मिली है। वहां पर उनका यूथ में काफी क्रेज भी है। क्षत्रिय बिरादरी से आने वाले समर सिंह की बड़ी फॉलोइंग का भी समाजवादी पार्टी को आजमगढ़ तथा पास के जिलों में काफी लाभ मिलेगा। समर सिंह की फैन फॉलोइंग पूर्वांचल से मुम्बई तक है। समाजवादी पार्टी भी इसका लाभ लेने के प्रयास में है। आजमगढ़ के नेहनगर के निवासी समर सिंह भोजपुरी गीतों के प्रख्यात गायक है। आजमगढ़ के ग्राम समाज इंटर कॉलेज से पढाई करने के साथ छोटे लाइव शो करते-करते समर भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक बन गए है। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से प्राप्त की है। उनकी लोकप्रियता का यह आलम है की हाल में ही रिलीज उनका एक गाना काफी सराहा जा रहा है। समर सिंह और आकंक्षा सिंह का नया गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। उनके गानों का एक अलग फैन बेस है। इस गाने का वीडियो जमकर देखा जा रहा है। इस भोजपुरी गाने के बोल 'कमर एक नंबर' है। इस गाने को नव भोजपुरी के यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रिलीज के साथ ही डेढ़ लाख से अधिक व्यूज मिले हैं। इस गाने को समर सिंह और कविता सिंह ने लिखा है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment