.

.

.

.
.

आज़मगढ़: प्रभातफेरी निकाल कांग्रेसियों ने लगाई गांवों में चौपाल



जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया

स्वतंत्रता सेनानी व सैनिकों के परिवारों को किया सम्मानित

आजमगढ़ : तीन दिवसीय महासंपर्क अभियान के दूसरे दिन कांग्रेस पदाधिकारियों ने गांव-गांव प्रभातफेरी निकाली और उसके बाद चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं की जानकारी ली।साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों, सैनिक परिवारों के साथ अन्य लोगों को सम्मानित किया। बताया कि देश में जो भी विकास कार्य दिख रहे हैं वह कांग्रेस सरकार की ही देन है। जिला कांग्रेस कार्यालय पर भी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। पार्टी प्रवक्ता ओंकार पांडेय ने बताया कि जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने रानी की सराय ब्लाक के अनौरा,प्रदेश सचिव अहमद शमशाद ने तहबरपुर ब्लाक के अबडीहा, प्रदेश सचिव अनिल यादव ने पाइंदापुर में दूसरे दिन के कार्यक्रमों का आरंभ किया। प्रभात फेरी के बाद ग्रामीणों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। उसके बाद ग्रामीणों के साथ सार्वजनिक स्थल पर श्रमदान किया गया। फिर राजीव गांधी सम्मान समारोह में स्वतंत्रता सेनानी व सैनिक परिवारों, सफाई कर्मचारी, आशा बहू, शिक्षामित्र आदि को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के समापन के बाद नेताओं ने ग्रामीणों के साथ रात्रि में स्नेहभोज और विश्राम किया। प्रदेश कांग्रेस सचिव अहमद शमशाद एवं जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह अपने प्रवास क्षेत्रों से पूरे जनपद में चलाए जा रहे जय भारत महाजनसंपर्क अभियान की मॉनिटरिंग वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से कर रहे थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment