.

.

.

.
.

आज़मगढ़: भाजपा सरकार ने प्रदेश में सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक विकास किया है- आनन्द दूबे



भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का डा० मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे का रविवार को जनपद आगमन पर जोरदार स्वागत लछिरामपुर स्थित मां कौशल्या देवी नर्सिंग होम पर डा० मनीषा त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहाकि आजमगढ़ की संरंजमी ऋषियों-मुनियों, सामाजिक क्रांतिवारियों, आजादी के जननायकों, साहित्यकारों, शिक्षाविदो की उर्वरक भूमि है। मुझे जो यहां सम्मान मिला है उसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। पत्रकारिता पेश से जुड़े होने के बाद 2014 में भाजपा का दामन थाम और आज प्रदेश प्रवक्ता के रूप में पार्टी को अपनी सेवा दे रहा हूं। भाजपा राष्ट्र हित व नीतियों की पार्टी है। भाजपा 365 दिन चलने वाली पार्टी है, यहां कुकुरमुत्ते की तरह चुनावी समय में उगी पार्टी नहीं है, इसी दम पर आज यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी हैं। कोराना काल में जब विपक्ष घरों में सो रहा था तो भी भाजपा सरकार और भाजपा कार्यकर्ता समाज को मजबूती ओर बांधे रखने का काम किये हैं। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक विकास को आगे बढ़ाने का काम किया हैं। इन विषयों का मूल्यांकन जनता अच्छी तरह से कर रही है और आगामी 2022 के चुनाव में इसी आधार पर प्रदेश में एक बार फिर से योगी सरकार बनने जा रही है। इसके बाद मंहगाई के मुद्दे पर बोलते हुए श्री आनंद दुबे ने कहा कि तेल 2009 में 40 रूपये के आस-पास था 2014 आते आते वहीं तेल 74 रूपये हो गया। कांग्रेस सरकार ने 32 रूपया तेल इतने कम समय में बढ़ा दिया। वहीं भाजपा सरकार ने अब तक 26 रूपये बढ़ाया है। पेट्रोल की कीमत विश्व के खुली मार्केट में है और तेल कंपनियां ही उसका दाम तय करती है। विपक्ष मंहंगाई के मुद्दे पर भ्रम पैदा कर रहा है। किसानों को जरूरी सामाग्री उचित दाम पर मिल रहा है। कोरोना पर जिस तरह से सरकार ने कार्य कर रही है वैसा कार्य दूसरी कोई सरकार नहीं कर सकती है। भाजपा सरकार सामाजिक विषयों को प्राथमिकता देती आयी है और आगे भी अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाती रहेगी। अयोध्या, काशी, मथुरा में सांस्कृतिक चीजों पर कार्य की वहीं यूपी में निवेश बढ़ाने के लिए भी व्यापक कदम उठाये। इसका लाभ जनता को मिल रहा है।इस मौके पर डा आर बी त्रिपाठी, डा मनीष त्रिपाठी, दीना उपाध्याय, विक्कू, मुकेश यादव, पवन सिंह, राजहंस श्रीवास्तव, रितेश सिंह, रिशू सिंह आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment