.

.

.

.
.

आज़मगढ़: विनीत सिंह रिशु भाजपा युवा मोर्चा  क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बने,हर्ष


दिशा निर्देशों के अनुसार पार्टी में युवाओ को जोड़कर पार्टी को और भी मजबूत करेंगे

निश्चित ही 2022 में सभी युवाओ के सहयोग से भाजपा की पुनः सरकार बनेगी- विनीत सिंह रिशु

आज़मगढ़: छात्र राजनिति से शुरुआत करके समाजसेवा कार्य में विशेष रुचि रखने वाले भाजपा के निवर्तमान नगर महामंत्री विनीत सिंह रिशु को भाजपा युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाये जाने पर जनपद के युवाओ में हर्ष का माहौल है। विनीत सिंह रिशु के मनोनयन पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने पुष्प भेंट कर व मिठाई खिला कर उन्हें शुभकामनाएं दी। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष आज़मगढ़ ध्रुव कुमार सिंह ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विनीत सिंह रिशु ने कहा कि आज जो दायित्व पार्टी ने हमे दिया है मैं उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूँगा, साथ ही साथ पार्टी शीर्ष नेतृत्व और युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह का विशेष धन्यवाद जो उन्होंने हमे अपनी टीम में स्थान दिया । मैं विश्वास दिलाता हूं आपके दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार पार्टी में युवाओ को जोड़कर पार्टी को और भी मजबूत करूंगा और निश्चित ही 2022 में सभी युवाओ के सहयोग से भाजपा की पुनः सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पहले कार्यकर्ता से सफर की शुरुआत, फिर नगर महामंत्री और अब क्षेत्रीय सदस्य बनना ये केवल भाजपा में ही सम्भव है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment