.

.

.

.
.

आज़मगढ़: जिले को रोल माडल के रूप में करूंगा स्थापित- डा. अशोक सिंह


भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित सह संयोजक का हुआ स्वागत 

आजमगढ़: भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित सह संयोजक डा. अशोक सिंह का स्वागत किया गया। उतर प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डा. अशोक सिंह ने कहा कि दोनों जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष के सम्मिलित प्रयास से शीर्ष नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। सबके सहयोग से पूरे प्रदेश में चिकित्सा प्रकोष्ठ को सक्रिय करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में हर संभव सुधार के लिए काम करूंगा। इस प्रयास में जिले को एक रोल माडल के रूप में स्थापित करने का कार्य करूंगा। चिकित्सकों की जो भी अपनी समस्याएं होंगी, उन्हें प्रदेश सरकार तक पहुंचा कर समाधान कराएंगे। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने डा. सिंह को चिकित्सा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का सह संयोजक बना जनपद का सम्मान बढ़ाया है। जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, विनोद राय, अखिलेश कुमार मिश्र, रामाधीन सिंह, डा. डीपी राय, डा. सुभाष सिंह, अरविद जायसवाल, प्रेम नारायण पांडेय,विनय प्रकाश गुप्ता, पंकज सिंह कौशिक आदि थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment