.

.

.

.
.

आज़मगढ़: ओमप्रकाश राजभर का दावा, 2022 में किंग मेकर बनेगी सुभासपा


बीजेपी डूबती हुई नाव है उसके साथ जो भी जाएगा डूब जाएगा - ओम प्रकाश राजभर

आजमगढ़: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी डूबती हुई जहाज है उसके साथ जो भी जाएगा डूब जाएगा। वर्ष 2022 के चुनाव में उनकी पार्टी सुभासपा किंग मेकर बनकर उभरेगी। बिना उनके सहयोग के किसी की सरकार नहीं बनेगी। बुधवार को दीदारगंज विधानसभा के छित्तेपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के बगैर 2022 में किसी की सरकार नहीं बनेगी। हमारी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में किंग मेकर साबित होगी। भारतीय जनता पार्टी डूबती हुई नैया है। इसपर जो सवार होगा वह भी डूब जाएगा। आप बीजेपी को भारतीय झूठ पार्टी, भारतीय जुमला पार्टी अथवा भारतीय जुगाड़ पार्टी भी कह सकते है।

उन्होंने प्रदेश में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के अलावा जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी जैसे वादों के साथ चुनाव में उतरा जाएगा। मोर्चे का उद्देश्य ही सर्व समाज को न्याय दिलाना है। अब जनता भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। 2022 में बाबा का जाना तय है।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पल्हना से नीरज सिंह को पार्टी में सदस्यता दिलाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर शशि प्रकाश सिंह मुन्ना प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता, फखरे आलम, अभिमन्यु सिंह आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment