.

.

.

.
.

आज़मगढ़: शिखा मौर्या जिले के पहले महिला शिक्षक संघ की अध्यक्ष बनीं


डॉ. अंशू अस्थाना महिला शिक्षक संघ की जिला महामंत्री मनोनीत

पहली बार महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं के हल के लिए उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ का गठन हुआ

आज़मगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ ने महिलाओं की समस्याओं को और प्राथमिकता देने के लिए अब महिला शिक्षक संघ का गठन कर उसके पधाधिकारियों की नियुक्ति किया है। प्रदेश में पहली बार महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ का गठन किया गया है। जिसका नेतृत्व प्रदेश स्तर पर प्रतिभाशाली और ऊर्जावान सुलोचना मौर्य द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान में सभी जनपदों में महिला शिक्षक संघ की जनपदीय कार्यकारिणी का गठन गतिमान है। इसी क्रम में कल उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने राज्य के पांच और जनपदों में संघ की जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री की नियुक्ति की घोषणा की है। आजमगढ़ जनपद के लिए प्राथमिक विद्यालय मतौलीपुर-2 की सहायक अध्यापिका शिखा मौर्य को जिला अध्यक्ष और प्राथमिक विद्यालय एकरामपुर की सहायक अध्यापिका डॉ. अंशू अस्थाना को जिला महामंत्री मनोनीत किया है। दोनों जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए उन्होंने जनपद की सभी महिला शिक्षक कर्मी, शिक्षामित्र और अनुदेशक शिक्षिकाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए कर्मठता पूर्वक कार्य करने पर बल दिया। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन के सहयोग से महिला शिक्षकों की आवाज को बुलंद किया जाएगा और शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment