.

.

.

.
.

आज़मगढ़: डीएम और एसपी ने जेल का निरीक्षण कर सख्ती बरतने के निर्देश दिए


नही मिला कुछ आपत्तिजनक, अधिकारियों ने कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली

आजमगढ़: जिलाधिकारी राजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने शुक्रवार को जेल का मासिक निरीक्षण किया। बैरकों की तलाशी में कोई आपत्तिजनक वस्तु तो नहीं मिली। बावजूद इसके डीएम ने जेल के अधिकारियों को सख्ती बरतने के आदेश दिए।
अधिकारीद्वय ने बैरकों के अलावा भोजन आदि की भी व्यवस्था देखी। साफ-सफाई भी ठीक मिली। सीसीटी कैसरे सही मिले। कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। जेल अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी भी कीमत पर जेल में मोबाइल नहीं आनी चाहिए। इस पर कड़ी नजर रखी जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उनके साथ एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसपी यातायात सुधीर कुमार जायसवाल भी थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment