सुखराम यादव ठेकमा ब्लॉक के बड़गहन ग्राम सभा से 8वीं बार प्रधान बने थे
मतगणना के दूसरे ही दिन से ही हल्का बुखार और सांस लेने में दिक्कत शुरू हुई थी
आज़मगढ़: कोराना संक्रमण के नए मामलों में आंशिक कमी जरूर दर्ज हुई है। लेकिन कोविड से मरने वालों का सिलसिला नहीं थम रहा है। आजमगढ़ जिले के ठेकमा विकास खंड के बड़गहन गांव निवासी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान (85) वर्षीय सुखराम यादव की मौत हो गई। उनका उपचार वाराणसी के अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन खबर जैसे ही हुई पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक सुखराम यादव को मतगणना के दूसरे ही दिन से ही हल्का बुखार और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन इलाज के लिए उन्हें जौनपुर ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने रविवार को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। मृतक सुखराम यादव बड़गहन ग्राम सभा से 8वीं बार प्रधान पद निर्वाचित हुए थे। वह काफी व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। गांव का समर्थन मिलने पर 34 मतों से जीत दर्ज की थी। उनकी पत्नी की दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। उनके दो लड़की और चार लड़के हैं। परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है। बता दें कि पंचायत चुनाव के बाद से अब तक कई नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की मौत की खबर सामने आई है।
Blogger Comment
Facebook Comment