.

.

.

.
.

आज़मगढ़: मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना संक्रमित 10 मरीजों की की मौत


08 आजमगढ़ और 02 मरीज मऊ जनपद के रहने वाले थे

शासन को रिपोर्ट प्रेषित, प्रोटोकाल मुताबिक होगा अंतिम संस्कार

चक्रपानपुर (आजमगढ़): राजकीय मेडिकल कॉलेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 10 मरीजों की 24 घंटे के दौरान मौत हो गई। मृतकों में आठ आजमगढ़ तथा दो मऊ जनपद के निवासी थे। जहानागंज क्षेत्र के 70 वर्षीय वृद्ध को तीन मई की रात 10.45 बजे भर्ती किया गया, जिन्होंने गुरुवार की सुबह छह बजे अंतिम सांस ली। इसी तरह पांच मई को अपराह्न 2.30 बजे भर्ती जीयनपुर की 47 वर्षीय महिला ने गुरुवार की सुबह आठ बजे, गुरुवार की भोर में 4.30 बजे भर्ती बरदह थाना क्षेत्र के 65 वर्षीय वृद्ध ने चार घंटे बाद 8.30 दम तोड़ दिया। तीन मई को अपराह्न 2.30 बजे भर्ती अतरौलिया के 55 वर्षीय व्यक्ति ने पांच मई की शाम 6.17 बजे, पांच मई दिन की रात 12.30 बजे भर्ती बिलरियागंज के 36 वर्षीय युवक ने आधे घंटे बाद, चार मई को अपराह्न 2:20 बजे भर्ती रानी की सराय की 75 वर्षीय वृद्धा ने बुधवार की रात 2.30 बजे, पांच मई की रात 9.39 बजे भर्ती देवगांव की 52 वर्षीय महिला ने गुरुवार की सुबह 10.50 बजे अंतिम सांस ली। मेंहनगर के 76 वर्षीय वृद्ध को पांच मई की सुबह 10.30 बजे भर्ती किया गया, जिन्होंने गुरुवार की अपराह्न तीन बजे दम तोड़ दिया। पांच मई की शाम 7.30 बजे भर्ती मऊ जनपद के सराय लखंसी निवासी 56 वर्षीय महिला ने गुरुवार की सुबह 8.30 बजे, तीन मई की शाम 4.45 बजे भर्ती मऊ जनपद के ही हलधरपुर क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय महिला ने बुधवार की शाम 6.35 बजे अंतिम सांस ली। नोडल अधिकारी डॉक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि मौत की सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। प्रोटोकॉल के तहत मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment