.

.

.

.
.

आज़मगढ़: अरविंद विहिप के नगर कार्याध्यक्ष व हिमांशु बजरंग दल के नगर संयोजक बने


विहिप गोरक्ष प्रांत के प्रांत सह मंत्री शैलेंद्र सिंह तोमर की देखरेख में हुआ कार्यकारणी में परिवर्तन

आजमगढ़: विश्व हिद परिषद नगर इकाई की बैठक रविवार को मातबरगंज स्थित विभागाध्यक्ष अशोक अग्रवाल के आवास पर हुई। इस दौरान कार्यकारिणी में परिवर्तन किए गए।
विहिप गोरक्ष प्रांत के प्रांत सह मंत्री शैलेंद्र सिंह तोमर की देखरेख में नगर कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए। जिसमें अरविंद मोदनवाल नगर कार्याध्यक्ष, संजीव डालमिया व चंदन सिंह उपाध्यक्ष, अरविंद अग्रवाल नगर मंत्री, मनोज सिंह एडवोकेट, श्यामस्वरूप व सूरज निषाद सह मंत्री, रविद्र पांडेय सत्संग प्रमुख, गौतम बरनवाल धर्म प्रसार प्रमुख और राघवेंद्र मिश्रा को सेवा प्रमुख बनाया गया। इसी क्रम में बजरंग दल का नगर संयोजक हिमांशु राज एवं राहुल सोनकर व बबलू गुप्ता को नगर सह संयोजक बनाया गया। प्रांत सह मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर में संगठन को और ज्यादा मजबूत करने की आवश्यकता है। नगर में रहने वाले प्रत्येक हिदू परिवार तक संगठन की उपस्थिति हो। संचालन जिला मंत्री गौरव ने किया। जिला कार्याध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बैठक के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष आशीष गोयल, जिला सह मंत्री संतोष गुप्ता आदि थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment