.

.

.

.
.

आज़मगढ़: आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने लगाई फांसी


दीदारगंज क्षेत्र के करूई गांव के सिवान में पेड़ से लटका मिला शव 


आजमगढ़: दीदारगंज थाना क्षेत्र के करूई गांव में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को दिन में गांव के सिवान में पेड़ से लटका हुआ उसका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के करूई गांव निवासी 55 वर्षीय बेचन यादव पुत्र स्व. राम दुलार यादव खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। परिजनों का कहना है कि बेचन यादव 30 मार्च को दिल्ली जाने की बात कह कर घर से निकले थे। दिल्ली ना जाकर वे उसी दिन घर वापस लौट आए थे। परिजनों ने बताया कि बेचन यादव ने दो- तीन बैंक को से अपने नाम से कर्ज लिए थे। इतना ही नहीं वह अपनी पत्नी के नाम से भी लोन ले रखे थे। बैंकों का कर्ज अदा न कर पाने से वे काफी परेशान रहते थे। आर्थिक तंगी के चलते घर की माली हालत भी बदतर हो गई थी। मंगलवार की सुबह गांव से लगभग 3 सौ मीटर दूर सिवान में स्थित आम के पेड़ की डाल पर लूंगी के सहारे बेचन का शव फंदे से लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा तो वे सन्न रह गए। आत्महत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृत बेचन के तीन पुत्रों में पंकज,अम्बुज,और अंगद हैं। परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment