.

.

.

.
.

आज़मगढ़: बूथों तक पहुंची पोलिंग पार्टियां,कल मतदान



6229 बूथों तक पहुंची पोलिंग पार्टियां, 26866 पदों के लिए सुबह सात से शाम छह बजे तक होगी वोटिंग 

आजमगढ़: जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 19 अप्रैल को होगा। 22 विकास खंडों के 6229 बूथों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होने वाले मतदान के लिए रविवार को पोलिग पार्टियां ब्लाक मुख्यालय से रवाना हो गईं। पीठासीन अधिकारी ब्लाक मुख्यालयों पर बने काउंटरों से मतदान सामग्री लेकर पोलिंग पार्टी के लोग अन्य तीन मतदान अधिकारियों के साथ मिलान करते देखे गए। पुलिस लाइन से भी फोर्स ब्लाक मुख्यालय और फिर पाोलिग पार्टियों के साथ मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुईं। उधर, मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम राजेश कुमार व एसपी सुधीर कुमार सिंह सहित प्रशासन व पुलिस के अधिकारी ब्लाक मुख्यालय से लेकर बूथों की स्थिति का जायजा लेते दिखे।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 26,866 पदों के लिए 29,235 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 37,20,084 मतदाता करेंगे। जिसमें जिला पंचायत सदस्य के 84 पदों पर 1120, ग्राम प्रधान के 1858 पदों पर 11,594, बीडीसी सदस्य के 2104 पद पर 9485 और ग्राम पंचायत सदस्य के 22,820 पदों के सापेक्ष मात्र 7036 प्रत्याशी चुनाव में हैं। कुल 26,866 पदों में 9930 अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति, 14,916 अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य आरक्षित सीट पर 4389 प्रत्याशी हैं। कुल 13,262 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। ग्राम प्रधान के 1858 पदों पर 11,594 में 4048 अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति, 5895 अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य आरक्षित सीट पर 1651 प्रत्याशी हैं। इसमें 5,269 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। बीडीसी सदस्य के 2104 पदों पर 9485 प्रत्याशियों में 3118 अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति, 5072 अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य आरक्षित सीट पर 1295 प्रत्याशी हैं। इस सीट पर4373 13,262 महिला प्रत्याशी हैं। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 22,820 पदों के 7036 प्रत्याशियों में 2390 अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति, 3388 अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य आरक्षित सीट पर 1258 प्रत्याशी हैं। इस पद पर 3069 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment