.

.

.

.
.

आज़मगढ़: पुलिस पर हमले के मामले में 187 पर मुकदमा, चार गिरफ्तार


जीयनपुर के छपरा सुल्तानपुर में रविवार को पुलिस व ग्रामीणों में हुआ था संघर्ष

पुलिस ने 37 नामजद व 150 अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की,गांव में सन्नाटा पसरा

आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव में रविवार को पुलिस व ग्रामीणों में हुए संघर्ष व पुलिस पर पथराव के मामले में पुलिस ने 37 नामजद व 150 अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने घटना में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के लोग पुलिस के भय से घर छोड़ कर फरार है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ नागा, कंचन सिंह व स्वेता सिंह पुत्रीगण स्व. दीनानाथ सिंह, तारा सिंह पत्नी स्व. दीनानाथ सिंह को गिरफ्तार किया है।
छपरा सुल्तानपुर गांव निवासी 22 वर्षीय धर्मपाल गोंड पुत्र शंकर गोंड की 6 अप्रैल को मध्य प्रदेशक के भोपाल में हुई संदिग्ध मौत के मामले में परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गुहार लगा रहे थे। पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही थी। रविवार को शव घर पहुंचने पर को पुलिस व ग्रामीणों में विवाद हो गया था। ग्रामीणों के ईंट पत्थर चलाने पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया था। ग्रामीण सहित पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। घटना के बाद से गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने रविवार की रात कुछ लोगों के घर में तोड़ फोड़ की। सभी पर पुलिस ने धारा 147/148/149/151/152/153/186/323/504/506/336/353/ 332/333/307/308 /427 भादवि व 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment