.

.

.

.
.

आज़मगढ़: अ० भा० ब्राह्मण एकता परिषद ने आयोजित किया सम्मान समारोह


मंडल अध्यक्ष विशाल उपाध्याय की अध्यक्षता में किया गया विशिष्ट लोगों का सम्मान

आजमगढ़:- स्वयंवर मैरिज लॉन में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन मंडल अध्यक्ष विशाल उपाध्याय की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्वांचल पीजी कॉलेज के प्रबंधक आदरणीय डॉक्टर मातवर मिश्र व डॉ शरद कुमार मिश्र (ENT) विशेषज्ञ डॉक्टर पुष्कर मिश्रा भी रहे। इस अवसर पर डॉ मातवर मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद द्वारा सम्मान का मैं आभार प्रकट करता हूं। परिषद के इस सफल आयोजन के लिए विशाल जी बधाई के पात्र हैं। और डॉक्टर शरद कुमार मिश्रा ने कहा कि परिषद का मैं बहुत-बहुत आभारी हूं। सम्मान हेतु कोरोना काल में हम लोगों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हमारा उद्देश्य मरीज की सेवा करना चाहिए। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष योगेश तिवारी, अभय तिवारी हौसला प्रसाद, सुधांशु चतुर्वेदी, पीयूष त्रिवेदी, आनंद शुक्ला, जीवन उपाध्याय व मंडल संरक्षक डॉ पंकज मिश्रा व मंडल के विशाल उपाध्याय प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment