.

.

.

.
.

आज़मगढ़: लॉक नही खुला तो गाड़ी का पहिया, शीशा, गेट ही खोल ले गए चोर


चक्रपानपुर बाजार में व्यापारी के घर के बाहर खड़ी थी चोकर लदी बोलेरो पिकप,घटना सीसीटीवी में कैद हुई

आजमगढ़ : चोरों ने बुधवार रात पुलिस के रात्रिगश्त अभियान को चुनौती दे डाली। चक्रपानपुर बाजार में घर के बाहर खड़ी एक पिकअप गाड़ी को लेकर भागने में असफल हुए तो उसका टायर, शीशा, गेट इत्यादि सामान खोल ले गए। सुबह घटना की जानकारी हुई तो लोगों के होश उड़ गए। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। पवन जायसवाल पुत्र सुरेश जायसवाल चक्रपानपुर बाजार में रहते हैं। उनकी चोकर लदी बोलेरो पिकअप गाड़ी घर के सामने खड़ी थी। रात में दो से ढाई बजे के बीच अज्ञात चार चोर पहुंचे। लोड गाड़ी का लाक नहीं खोल सके तो उसे चुराने का इरादा छोड़ दिया। फिर चोर आगे के दोनों पहि़या, स्टेपनी, फ्रंट और साइड का शीशा, दोनों सीट, दोनों दरवाजे खोल कर उठा ले गए। उनकी करतूत अगल-बगल लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। चोरों को घर में किसी के जागने का एहसास हुआ तो भाग निकले। तड़के तीन बजे परिवार के लोग उठे तो बाहर खड़ी गाड़ी की स्थिति देख सन्न रह गए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के मुताबिक चार बजे चोर रात दो बजे घटना करने पहुंचे और ढाई बजे निकल गए। पीड़ित ने जहानागंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। आशंका जताई के घर में लोगों के जागने की आहट न लगती तो चोर इंजन भी खोल ले जाते। चौकी इंचार्ज मनीष कुमार उपाध्याय ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी मिली है। केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment