.

.

.

.
.

आज़मगढ़: भाजपा से सिर्फ कार्यकर्ता ही लड़ेंगे पंचायत चुनाव- अनूप गुप्ता


किसी पदाधिकारी ने मांगा टिकट तो छोड़ना होगा पद- प्रदेश महामंत्री

पदाधिकारी तो दूर अपनी पत्नी, पुत्री और भाई को भी पंचायत चुनाव नहीं लड़ा सकेंगे

आजमगढ़: पंचायत चुनाव लड़ने अथवा अपनों को लड़ाने की उम्मीद पाले भाजपा पदाधिकारियों को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी खुद तो दूर अपनी पत्नी, पुत्री और भाई को भी पंचायत चुनाव नहीं लड़ा सकेंगे। अगर इन्हें चुनाव लड़ना है या लड़ाना है तो पहले पद से त्यागपत्र देना होगा। कारण कि पार्टी ने सिर्फ कार्यकर्ताओं को ही चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। इसके लिए पार्टी प्रत्याशियों को अधिकृत भी करेगी ताकि बाद में खरीद परोख्त की गुंजाइस न रहे।
लालगंज नगर पंचायत के एक मैरेज हाल में गुरुवार को हुई पार्टी की बैठक में पंचायत चुनाव पर मंथन के दौरान प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने इसका खुलासा किया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर कुछ निर्णय लिए गए हैं। इसके तहत चुनाव में क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री व इनकी पत्नी, पुत्र, पिता व भाई को चुनाव मैदान में आने से पहले पदाधिकारियों को पद से त्यागपत्र देना होगा। बिना त्याग पत्र दिये ये पदाधिकारी या इनके परिवार के सदस्य चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
अनूप गुप्ता ने कहा कि पार्टी उसी कार्यकर्ता को टिकट देगी जिसके पास कम से कम सामान्य सदस्यता हो। यह चुनाव पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद इनकी कोई खरीद-फरोख्त नहीं होगी। पार्टी कार्यकर्ताओं को अधिकृत कर चुनाव लड़ाएगी। कोई भी पार्टी का कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपने से चुनाव नहीं लड़ेगा। जो अपने से चुनाव लड़ेगा उसके खिलाफ पार्टी द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के साथ जनता के बीच जाएंगे और जीत हासिल करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सर्व समाज के हित में काम कर रही है। जनता के बीच सरकार के प्रति विश्वास है। वह जानती है कि बीजेपी ही पार्टी है जो सर्व सामाज का विकास करने के साथ ही भ्रष्टाचार से मुक्त कर सकती है। इस दौरन क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, प्रदेश संगठन मंत्री शकुंतला चैहान, लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, सीता चैहान, सुनीता, विभा श्रीवास्तव, संचिताश्री चैहान, जयप्रकाश जायसवाल, रामनयन सिंह, योगेंद्र राय, फूलचंद भारती, सुनील सिंह डब्बू, सर्वेश राय, रजनीकांत त्रिपाठी, सूरज श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment