जहानागंज थाना क्षेत्र के नाजिरपुर सरयां गांव के पास हुई घटना, शव रखकर सठियांव-जहानागंज मार्ग को जाम किया गया
आजमगढ़: जहानागंज थाना क्षेत्र के नाजिरपुर सरयां गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक का शव रखकर सठियांव-जहानागंज मार्ग को जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र नाजिरपुर सरया गांव निवासी गौतम कुमार 18 वर्ष पुत्र महावीर राम अपना सैलून चलाता था। आज दिन में करीब 3 बजे वह दुकान खोलने के लिए जा रहा था तभी ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। गौतम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव को लेकर सठियांव-जहानागंज मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर पंहुचे सीओ सिटी डा0 राजेश तिवारी ने ग्रामीणों का मान-मनौव्वल कर मामला संभाला।
Blogger Comment
Facebook Comment