.

.

.

.
.

आज़मगढ़: बीमा कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध


केंद्र सरकार की प्रस्तावित लेबर सुधार नीतियों के विरोध में एक दिन की हड़ताल पर रहे बीमा कर्मी

आजमगढ़ : केंद्र सरकार की प्रस्तावित लेबर सुधार नीतियों के विरोध में बीमा कर्मचारियों ने इंश्योरेंस इम्प्लाइज यूनियन के बैनर तले गुरुवार को शहर स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय एक के गेट पर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की नीतियां जनविरोधी हैं। लेबर सुधार नीति के नाम पर कर्मचारियों, अधिकारियों तथा बीमा कराने वालों का शोषण किया जा रहा है। इससे लोगों में जबरदस्त आक्रोश पनपने लगा है। आंदोलनरत कर्मचारी प्रदर्शन के बाद एक दिन के हड़ताल पर भी रहे। कर्मचारी एलआइसी कर्मचारियों के एफडीआइ बिल, नई मजदूर नीति, नई पेंशन नीति को वापस लेने इत्यादि मांगों को लेकर सड़क पर उतरे थे। उधर एलआइसी शाखा-दो के कर्मचारी भी कमोबेश उक्त मांगों को लेकर आंदोलनरत रहे। दोनों शाखाओं के करीब सैकड़ा कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। प्रदर्शन करने वालों में सुभाष चंद्र प्रजापति, रजनीकांत सिंह, राजेश कुमार सिंह, प्रियतोष सिंह, प्रशांत श्रीवास्तव, एके सिंह, अखिल मिश्रा, उत्कर्ष, अमित सिंह, एएम त्रिपाठी, सुभाष प्रजापति, टीबी यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment