.

.

.

.
.

आज़मगढ़: अनियंत्रित कार सड़क किनारे गढ्ढे में पलटी,05 घायल


निजामाबाद थाना क्षेत्र के असीलपुर के पास शुक्रवार की सुबह हुई घटना, घायलों में 02 गंभीर

आज़मगढ़: निजामाबाद थाना क्षेत्र के असीलपुर के पास शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क के किनारे गड्ढे में पलटने से कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बनी हुई है, उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादपुर निवासी इब्राहिम, फरहान, उस्मान, सारीब व ताबिश कार से किसी काम के लिए आजमगढ़ शहर गए थे। काम पूरा करने के बाद सभी कार से घर लौट रहे थे। आजमगढ़-सरायमीर मार्ग पर असीलपुर गांव के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को फरिहा चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने दो लोगों की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। दोनों का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment