.

.

.

.
.

आजमगढ़: सरकार बनी तो फरियादियों को दारोगा पिलाएंगे पानी, फिर लिखेंगे रिपोर्ट


भागीदारी संकल्प मोर्चा के संयोजक व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा

आजमगढ़ : सठियांव ब्लाक के महुआ मोड़ पर शुक्रवार को भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित राजा सुहेलदेव जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि 2022 का चुनाव जय भीम व जयश्रीराम के नाम पर नहीं, बल्कि महाराजा सुहेलदेव के नाम पर लड़ा जाएगा। सरकार बनने पर नया कानून बनेगा, जिसके तहत थाने में दारोगा किसी की बिरादरी नहीं पूछेंगे, बल्कि फरियादियों को पहले पानी पिलवाएंगे, फिर एफआइआर दर्ज होगी।
सुहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद ओमप्रकाश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे दिन का नारा देकर आई भाजपा सरकार ने नमक, तेल, पेट्रोल, डीजल आदि सबका दाम बढ़ा दिया। महंगाई के सवाल पर पिछली सरकार में धरना-प्रदर्शन करने वाले मौन हैं। भ्रष्टाचार और गुंडाराज समाप्त करने का दम भरने वाली सरकार में सिपाही और दारोगा तक सुरक्षित नहीं हैं तो औरों की क्या बात।
राजभर समाज को लामबंद करते हुए कहा कि इसके पहले कोई महाराजा सुहेलदेव का नाम नहीं लेता था, लेकिन अब दूसरे लोग जयंती मना रहे हैं। अबकी प्रदेश में 18 फीसद राजभर और 22 प्रतिशत मुसलमान मिलकर सरकार बनाएंगे। कार्यक्रम के संयोजक शशि प्रकाश मुन्ना ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। धर्मेंद्र राजभर, कैलाश, मोती लाल, कमलेश राजभर, सूर्यनाथ, सोनू, दयाराम, पंकज, संदीप, चंद्रिका, रामनाथ आदि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment